जीवन मंत्र
अगर आपकी शादी में आ रही है कोई बाधा और रिश्ता होकर टूट जा रहा है तो अपनाएं यह टोटके
धर्म डेस्क। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित उपाय का वर्णन किया गया है। अगर आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है और रिश्ता होकर टूट जा रहा है, तो ऐसे में आपके लिए ज्योतिष शास्त्र के टोटके फलदायी साबित होंगे। माना जाता है कि इन उपाय के जरिए मनचाहा वर और वधु की प्राप्ति होती है। साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं विवाह से संबंधित इन उपाय के बारे में।
शादी के उपाय
- अगर आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है, तो श्रद्धा अनुसार गुप्त दान करें। माना जाता है कि इससे विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है और शादी होने के योग बनते हैं। आप अन्न और धन का दान कर सकते हैं।
- विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद पीपल और वट के पेड़ पर जल अर्पित करें और देशी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद रात को कपड़े में हल्दी की गांठ को बांधकर सिरहाने के नीचे रख लें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द शादी होती है।
- जिन लड़कियों को मनचाहा वर नहीं मिल रहा है, तो वह 16 सोमवार का व्रत करें। व्रत के दौरान शिव जी की पूजा कर वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करें। इस कार्य को करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।
- शास्त्रों के अनुसार, जगत जननी आदिशक्ति माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मंगला गौरी स्तुति का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



