सारण में नगर पंचायत चुनाव के लिए मतगणना केन्द्र स्थल निर्धारित

छपरा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि सारण जिला में होने वाले नगरपालिका, नगर पंचायत मतदान एवं मतगणना की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में ही निर्धारित कर दी गयी है। निर्धारित तिथि के अनुसार प्रथम चरण में 18 दिसम्बर 2022 को मतदान एवं 20 दिसम्बर 2022 को मतगणना होना है। जबकि दूसरे चरण में 28 दिसम्बर 2022 को मतदान एवं 30 दिसम्बर को मतगणना की तिथि निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में नगर पंचायत एकमा बाजार का मतगणना जिला स्कूल के नये भवन के भूतल में, नगर पंचायत रिविलगंज का मतगणना जिला स्कूल के नये भवन के प्रथम तल में, नगर पंचायत परसा बाजार का मतगणना जिला स्कूल छपरा के पुराने भवन में, नगर पंचायत सोनपुर का मतगणना राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छपरा के नये भवन में, दिघवारा नगर पंचायत का मतगणना राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छपरा के नये भवन के भुतल में एवं नगर पंचायत मढौरा का मतगणना राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छपरा के नये भवन के प्रथम तल में होगा।
द्वितीय चरण में छपरा नगर निगम का मतगणना जिला स्कूल छपरा के पूराने भवन में, नगर पंचायत कोपा का मतगणना जिला स्कूल छपरा के नये भवन में, नगर पंचायत माँझी एवं नगर पंचायत मशरक का मतगणना राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छपरा के नये भवन में होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय



