सारण में हथियार के बल पर सीमेंट व्यापारी के मुंशी से 1 लाख नगदी समेत बाइक की लूट

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर पर बाइक सवार अपराधियों ने सीमेंट व्यापारी के मुंशी को कट्टा दिखा एक लाख रुपए नगदी समेत बाइक छीनने का मामला सामने आया है। वही मौके पर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।घटना के बारे में पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोडा बाजार अवस्थित किसान हार्डवेयर के मुशी राजेश कुमार ने बताया कि वह नन्द किशोर राय के हार्डवेयर दुकान में मुंशी का काम करता है उसी को लेकर वह बाइक पर सवार होकर सिवान जिले के मदारपुर होकर लकड़ी नवीगंज से तगादा कर मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी बाजार पर तगादा वसूल डुमरसन बाजार की तरफ जा रहा था।
चालीस आरडी नहर पर पीछे से बाइक पर सवार अपराधियों ने बाइक को रोक कट्टा दिखा एक लाख रूपये से भरा बैग छीन लिया और जाते जाते कट्टे की बट से मारते हुए धक्का दे बाइक लेकर फरार हो गए।
मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वही घटना की सूचना पर थाना परिसर पहुंचे मढ़ौरा डीएसपी ने जांच पड़ताल की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



