छपरा के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत मिलेगा 66 हजार रुपये

छपरा। नगर निगम के नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सभी नगर निकायों को 21 से 24 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ देने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
इस योजना के तहत मैट्रिक, इंटर, स्नातक पास, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। योजना के तहत इंटर्न को हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, और वर्ष के अंत में एकमुश्त 6,000 रुपये मिलाकर कुल 66,000 रुपये की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही, चयनित लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा बीमा कवरेज की सुविधा भी दी जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने सभी सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) और स्वच्छता साथियों को 1,000 आवेदन जमा करने का लक्ष्य दिया। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का कार्य कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार एवं नितेश चौहान को सौंपा गया।
बैठक में उप नगर आयुक्त सुनील कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, नगर प्रबंधक सुमित कुमार, नगर मिशन प्रबंधक अरविंद कुमार, सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना सिंह समेत सभी सीआरपी एवं स्वच्छता साथी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



