क्राइमछपरा

Chhapra Crime News: सारण में चोरी कांड में 17 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुफ्फसिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

छपरा। सक्रिय पुलिसिंग और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2009 से दर्ज चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध के विभिन्न मामलों में वांछित और फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वर्ष 2009 के चोरी कांड में फरार आरोपी संजय राय की मौजूदगी के संबंध में जानकारी मिली है।

सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय राय, पिता राजेंद्र राय उर्फ शिवपूजन राय, निवासी आटा गांव, थाना मढ़ौरा, जिला सारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संजय राय के खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 161/09, दिनांक 1 नवंबर 2009, के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 414 में मामला दर्ज किया गया था। चोरी के इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पहले भी दर्ज हैं चोरी के मामले

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मढ़ौरा थाना कांड संख्या 146/2007 में चोरी से संबंधित धारा 379 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा भगवानबाजार थाना कांड संख्या 282/2009 में भी उसके खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस आरोपी से आवश्यक पूछताछ कर उसके खिलाफ दर्ज मामलों की आगे की कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी में मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button