
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की कथित तौर पर उसके ही नाबालिग भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नाबालिग भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान जिगना गांव निवासी मुन्ना सिंह की 15 वर्षीय पुत्री अन्नया कुमारी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से युवती का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि उस समय घर बंद मिला। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की और पुलिस टीम को हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिया।
पैसों के विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। परिजनों का आरोप है कि भाई-बहन के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आवेश में आकर नाबालिग भाई ने अपनी बहन पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बड़ी बहन के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिगना गांव के एक घर में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।
उन्होंने बताया कि मृतका की बड़ी बहन के फर्दबयान के आधार पर उसके नाबालिग भाई को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भाई-बहन के बीच हुए विवाद के दौरान आवेश में की गई वारदात का प्रतीत होता है। फिर भी पुलिस किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



