रेलवे स्टेशनों पर शीतल पेयजल के लिए 72 वाटर कूलर, 228 टोटी व 348 हैंड पम्प कार्यशील

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव कराने के क्रम में गर्मी के दृष्टिगत सभी स्टेशनों पर शुद्ध पेय जल की उपलब्धता हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के लिये शीतल पेय जल हेतु 72 वाटर कूलर सहित 2281पानी की टोटी एवं 348 हैंड पम्प कार्यशील हैं।
आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर वाटर कूलर, पानी की टोटी एवं हैंड पम्प लगाये जा रहे हैं तथा खराब वाटर कूलर, पानी की टोटी एवं हैंड पम्प को ठीक कर कार्यशील बनाया जा रहा है।
इसी प्रकार, यात्रियों के माँग के अनुरूप सस्ता, सुलभ एवं शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु प्रमुख स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनों के माध्यम से रेल यात्रियों को सस्ते दर पर आर.ओ. वाटर उपलब्ध कराया जा रहा है, जैसे: 300 मिली. गिलास रू 2/- (रिफिल) एवं रू 3/- (कंटेनर के साथ), 1/2 लीटर बोतल रू 3/- (रिफिल) एवं रू 5/- (कंटेनर के साथ), 01 लीटर बोतल रू 5/- (रिफिल) एवं रू 8/- (कंटेनर के साथ), 02 लीटर बोतल रू 8/- (रिफिल) एवं रू 12/- (कंटेनर के साथ) एवं 05 लीटर बोतल रू 20/- (रिफिल) एवं रू 25/- (कंटेनर के साथ)।
वाराणसी मंडल द्वारा ऑपरेशन संवेदना चलाकर यात्रियों की सहूलियत के लिए गर्मी में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
जिसमें प्रमुख स्टेशनों पर जनरल कोच के यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के सभी रिफ्रेशमेंट रूम को इन कोचों के सामने जन आहार एवं पानी की बॉटल बेचने हेतु जगह प्रदान की गई है जिससे जनरल कोच के यात्रियों को प्लेटफार्म में ज्यादा दूर न जाना पड़े।
ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर जनरल कोच के यात्रियों को निशुल्क पानी पहुंचाने के लिए NGOs, Scouts and Guide एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की मदद से यात्रियों तक पीने का पानी पहुँचाकर जल सेवा की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



