सारण में बिजली के शर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 15 घर जलकर खाक

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सिसई हरिजन टोली गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से 15 घर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची मशरक, पानापुर और मढ़ौरा की फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सभी परिवार खाना खाकर सो रहें थें कि बिजली के शर्ट सर्किट से आग लग गई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और 15 घरों को जलाकर राख कर दिया।
ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई पर आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई मौके पर पानापुर,मशरक और मढ़ौरा की फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया।
अग्निकांड पीड़ित की पहचान सिसई हरिजन टोली गांव के उपेन्द्र राम, नरेंद्र राम, सुरेन्द्र राम, रामप्रवेश राम,राम अशीष राम,राम अयोध्या राम,विक्रमा राम,नरेश राम,मनोज राम, चंद्रदेव राम, गुड्डू राम, इंद्रदेव राम, काशी राम, रविन्द्र राम,कवलदेव राम के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को मदद की और सरकारी मदद की मांग की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



