सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाने हेतु चलाया जाएगा सघन अभियान

छपरा:जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित कोर्ट केस से संबंधित सी.डब्लू. जे. सी. एवं एम.जे.सी. के लंबित वादों की सघन समीक्षा की गयी।जिलाधिकारी के द्वारा विभागवार समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान सभी लंबित वादों से संबंधित तथ्यात्मक विवरणी बना कर हाईकोर्ट में अविलंब प्रतिशपथ पत्र दायर करें।
इस कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी। मानवाधिकार एवं लोकायुक्त से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गयी। संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को प्राथमिकता के आधार पर मामलों के निष्पादन का निदेश दिया गया।लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा के क्रम में बताया गया कि लोक शिकायत निवारण सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में है अतएव तय समय सीमा के अंदर हर हाल में लोक शिकायत से संबंधित परिवादों का निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाय।
परिवाद पत्रों के निष्पादन में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आर्थिक दण्ड स्वरुप लगाने की चेतावनी दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सुनवाई से अनुपस्थित रहने वालों पर भी आर्थिक दण्ड लगाने के साथ-साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत पूर्व में दिये गये निदेशों के अनुपालन में कार्य की प्रगति पर समीक्षा की गयी जिलाधिकारी के द्वारा सभी अंचलाधिकारीगणों को स्पष्ट निदेश दिया गया कि कुओं का जीर्णोद्धार अविलम्ब करावें।
इसमें विलम्ब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। दोषियों से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया।जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारीगणों को कल्याण विभाग द्वारा महादलित टोले में सामुदायिक भवन बनायें जाने हेतु जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निदेश
दिया गया। शराबबंदी कानून का सख्ती से अनुपालन करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सक्रिय होकर थानाप्रभारी के साथ साप्ताहिक बैठक करने का निदेश दिया गया। सड़क किनारे किये जा रहे अतिक्रमण पर जिला पदाधिकारी महोदय नराजगी जताते हुए अविलम्ब कार्यपालक अभियंता ग्रामीण को अतिक्रमण से संबंधित सर्वे करा प्रतिवेदन देने को कहा ताकि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जा सके। भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करवाने हेतु पर्चा विरतण हेतु सभी अंचलाधिकारी को सूची बनाकर अविलम्ब प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया, ताकि कार्यक्रम आयोजित कर पर्चा वितरण किया जा सके
विभिन्न विभागों के आरोपी कर्मीगणों पर चल रहे विभागीय कार्यवाही की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की जीरो टालरेन्स की नीति के तहत दोषी कर्मियों को हर हाल में सजा दी जानी है। अतएव सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों से संबंधित लंबित विभागीय कार्यवाही को अविलंब निष्पादित करने हेतु पहल करें। इस कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही करने वालों पर भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।बैठक में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सारण श्री बलवंत चौधरी, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विडियो कॉफेसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी विभाग के कार्यपालक अभियंतागण संबंधित उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



