छपरा
सारण में ज्वैलरी दुकान से लाखों की सम्पत्ति की चोरी

छपरा। सारण जिले के गड़खा बाजार के शहीद इन्द्रदेव चौक स्थित श्री ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने लाखों रुपये की ज्वैलरी की चोरी कर ली। वारदात रविवार की रात की बताई जाती है। दुकानदार गड़खा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी उमेश कुमार सोनी ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि सोमवार को दुकान साफ सुथरा करने के लिए जब उन्होंने शटर खोला तो देखा की पीछे की दिवार टूटी हुई है और आलमीरा का ताला तोड़ आलमीरा मे रखे गहनों की चोरी कर ली गई है।
आभूषण के डिब्बा और अन्य सामान बिखरा पड़ा था तब उन्हें अवगत हुआ की चोरी हुई है। अज्ञात चोरो द्वारा 12 किलो चाँदी के आभूषण तथा एक सौ पचास ग्राम सोने के आभूषण की चोरी की गई है। इस घटना को लेकर आभूषण दुकानदारों में पुलिस के ख़िलाफ़ ग़ुस्सा है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



