छपरा

सारण में बाइक की धक्के से महिला की मौत, बेटी ने दर्ज कराया एफआईआर

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो जाने पर महिला के बेटी के द्वारा दिए आवेदन पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में डुमरसन बंगरा गांव निवासी मृत महिला की बेटी प्रियंका कुमारी पिता द्वारिका भगत ने बताया कि वह बंगरा काली स्थान पर अपने दालान से मां के साथ पैदल घर जा रही थी कि अनियंत्रित बाइक बीआर 04 एएन 3937 चला रहे उसी के गांव के राजन कुमार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उसका पैर टूट गया ।

वही उसकी मां  गिरजा देवी उम्र 53 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयी। जहां इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां मां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही उसका इलाज हुआ। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button