Saran News: बंदर की हत्या को गंभीरता से नहीं लेना थानेदार को पड़ा भारी, SSP ने पद से हटाया
चार थानों में नये थानेदारों की हुई पोस्टिंग
छपरा। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जलालपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र में बंदर की हत्या से संबंधित वायरल वीडियो की जांच के दौरान यह पाया गया कि थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चंदन कुमार राम ने घटना को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया और न ही समय पर वन विभाग को सूचना उपलब्ध कराई।
इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश देते हुए उन्हें थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र, सारण में भेज दिया गया है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
चार थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती
बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने जिले के भेल्दी, जलालपुर, नगरा और बनियापुर थाना क्षेत्रों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की है।
नये पदस्थापित थानाध्यक्षों की सूची:
- पु०अ०नि० राकेश कुमार-02 — थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना
- पु०अ०नि० राजेश कुमार-03 — थानाध्यक्ष, जलालपुर थाना
- पु०अ०नि० निर्भय कुमार — थानाध्यक्ष, नगरा थाना
- पु०अ०नि० सुजीत कुमार — थानाध्यक्ष, बनियापुर थाना
SSP ने दिए सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी नए पदस्थापित थानाध्यक्षों से कर्तव्यों के निर्वहन में सजगता, ईमानदारी और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने को कहा है। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखें, अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें, अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस अपनाएं, रात्रि गश्ती को और मजबूत बनाएं, मद्य निषेध कानून का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन पर तुरंत कार्रवाई करें साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील, सम्मानपूर्ण और सभ्य व्यवहार किया जाए। जनसंपर्क बढ़ाते हुए शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि थाना परिसर जनता के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण के रूप में विकसित हो सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



