छपरा से अपहरण की गयी नाबालिक 24 घंटे के अंदर मध्यप्रदेश से बरामद

छपरा। सारण जिले के गरखा थाना के अंतर्गत अपहरण की गयी एक नाबालिक लड़की के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया गया है। इस काण्ड की शिकायत गरखा थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पीड़िता की माँ ने दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री का अपहरण उनके ही गाँव के टिंकू कुमार गिरी (18 वर्ष) द्वारा शादी के इरादे से किया गया था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, अपहृता को मध्य प्रदेश के सिंघरौली जिले के मोरवां से बरामद किया। स्थानीय थाना के सहयोग से अपहृता को 24 घंटे के भीतर मुक्त कराया गया।
इसके अतिरिक्त, टीम ने वहाँ से अनैतिक व्यापार में फंसी अन्य नाबालिक लड़कियों को भी रेस्क्यू किया, जो महत्वपूर्ण सफलता रही।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
1. पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, गरखा – ईशा गुप्ता
2. अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक – शशिरंजन कुमार
3. पु०अ०नि० – अमान असरफ
4. परि० पु०अ०नि० – राजीव कुमार
5. परि० पु०अ०नि० – संजय कुमार
इस सफल ऑपरेशन के माध्यम से पुलिस ने न केवल अपहृता को सुरक्षित किया बल्कि अनैतिक व्यापार के शिकार अन्य नाबालिक लड़कियों को भी मुक्त कराया, जो समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



