छपरा। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025 – 26 के अवसर पर धान अधिप्राप्ति के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, सभी बीसीओ एवं अन्य सभी सदस्य शामिल थे। बताया गया कि इस वर्ष 01 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक धान अधिप्राप्ति की अवधि निर्धारित है। 30 जून 2026 तक सीएमआर लिया जायेगा। सारण जिला के लिये इस वर्ष 94777 मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है। अद्यतन लगभग 28022 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है।
27050 किसानों का निबंधन
इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लिए अभीतक 259 पैक्स एवं 10 व्यापार मंडल का चयन किया गया है। धान अधिप्राप्ति के लिये सारण जिला में 27050 किसानों का निबंधन हुआ है जिसमें 19548 रैयत कृषक एवं 7502 गैर रैयत कृषक शामिल हैं।
जिला में कुल 33 राइस मिल निबंधित हैं, जिनमें से 08 मिलों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। शेष सभी मिलों की भौतिक जाँच कर सत्यापन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। राज्य खाद्य निगम के सभी सीएमआर गोदामों में गुणवत्ता नियंत्रक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुये निर्धारित मानक के अनुरूप ही चावल जमा लेने का स्पष्ट निदेश दिया गया।
धान बेचने के इच्छुक किसानों की सूची होगी तैयार
जिला कृषि पदाधिकारी को पंचायतवार धान बेचने के इच्छुक किसानों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। पैक्स की राइस मिलों के साथ टैगिंग का प्रस्ताव सोमवार तक देने का निदेश दिया गया। अतिरिक्त क्रेडिट (सीसी) की आवश्यकता से सम्बंधित कोई भी प्रस्ताव अविलंब भेजने का निदेश सभी बीसीओ को दिया गया।
निर्धारित अवधि में नियमित रूप से किसानों से समन्वय स्थापित कर उन्हें प्रेरित करते हुए धान अधिप्राप्ति के कार्य में अधिक से अधिक बढ़ोतरी लाने को कहा गया। इसके लिये समयबद्ध लक्ष्य का निर्धारण कर इसे पूरा करने के लिये स्पष्ट कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026क्राइमसब्जी दुकान से गांजा, किराना स्टोर से स्मैक का कारोबार! सारण पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां



