छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छठ पूजा में घर आना हुआ आसान

छपरा। महापर्व छठ पूजा और दीपावली त्यौहारों पर ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा। 05315/05316 छपरा-दिल्ली-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक मगंलवार एवं शुक्रवार तथा दिल्ली से 15 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 06 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05315 छपरा-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक मगंलवार एवं शुक्रवार को छपरा से 11.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.28 बजे, यूसुफपुर से 13.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 13.41 बजे, औंड़िहार से 14.40 बजे, डोभी से 15.15 बजे, केराकत से 15.25 बजे, जौनपुर से 16.40 बजे, शाहगंज से 17.15 बजे, अकबरपुर से 17.56 बजे, अयोध्या कैंट से 19.00 बजे, लखनऊ से 22.35 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 00.58 बजे, शाहजहाँपुर से 02.55 बजे, आँवला से 04.58 बजे, चन्दौसी से 06.10 बजे, मुरादाबाद से 08.03 बजे, अमरोहा से 08.35 बजे, हापुड़ से 09.38 बजे, गाजियाबाद से 10.29 बजे तथा दिल्ली शाहदरा से 11.00 बजे छूटकर दिल्ली 11.20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05316 दिल्ली-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर दिल्ली शाहदरा से 14.16 बजे, गाजियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़ से 15.30 बजे, अमरोहा से 16.30 बजे, मुरादाबाद से 17.20 बजे, चन्दौसी से 19.00 बजे, आँवला से 19.55 बजे, शाहजहाँपुर से 23.17 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 00.15 बजे, लखनऊ से 02.05 बजे, अयोध्या कैंट से 05.05 बजे, अकबरपुर से 06.15 बजे, शाहगंज से 07.15 बजे, जौनपुर से 08.30 बजे, केराकत से 08.59 बजे, डोभी से 09.08 बजे, औंड़िहार से 09.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.33 बजे, यूसुफपुर से 10.50 बजे तथा बलिया से 11.58 बजे छूटकर छपरा 13.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



