महाकुंभ को लेकर गोरखपुर से झुसी तक 7 फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05004/05003 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर कुम्भ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 05, 06, 07, 09, 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2025 को तथा झूसी से 06, 07, 08, 10, 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2025 को 07 फेरों के लिये किया जायेगा।
05004 गोरखपुर-झूसी कुम्भ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी 05, 06, 07, 09, 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2025 को गोरखपुर से 21.30 बजे प्रस्थान कर चौरी चौरा से 22.10 बजे, गौरी बाजार से 22.26 बजे, देवरिया सदर से 23.00 बजे, भटनी से 23.28 बजे, सलेमपुर से 23.50 बजे, दूसरे दिन बेलथरा रोड से 00.15 बजे, मऊ से 01.05 बजे, औड़िहार से 02.06 बजे, वाराणसी सिटी से 03.10 बजे, वाराणसी से 03.30 बजे, बनारस से 03.50 बजे, माधोसिंह से 04.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 04.57 बजे तथा हंडियाखास से 05.27 बजे छूटकर झूसी 06.00 बजे पहुँचेगी।
05003 झूसी-गोरखपुर कुम्भ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी 06, 07, 08, 10, 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2025 को झूसी से 07.45 बजे प्रस्थान कर हंडियाखास से 08.28 बजे, ज्ञानपुर रोड से 08.51 बजे, माधोंिसंह से 09.05 बजे, बनारस से 09.55 बजे, वाराणसी से 10.20 बजे, वाराणसी सिटी से 11.00 बजे औड़िहार से 11.40 बजे, मऊ से 12.50 बजे, बेलथरा रोड से 13.31 बजे, सलेमपुर से 13.52 बजे, भटनी से 14.22 बजे, देवरिया सदर से 14.55 बजे, गौरी बाजार से 15.30 बजे तथा चौरी चौरा से 15.46 बजे छूटकर गोरखपुर 16.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 07 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







