सारण पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

सारण: पुलिस ने एक आपराधि को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से करीम चक कब्रिस्तान से एक अपराधी को देशी कट्टा के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया की लोक सभा आम चुनाव शांति एवं भय मुक्त कराने के लिए लगतार हथियार तस्करो, शराब तस्करों एवं मोटी रकम लेकर चलने वालों को धर पकड़ के लिए लगतार संघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की करीम चक कब्रिस्तान के पास एक अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है.
उक्त सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने करवाई करते हुए छापेमारी कर एक अपराधी को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के करिमचक वार्ड नंबर 30 निवासी मुन्ना खान के पुत्र हसन खान है. गिरफ्तार अपराधी को आर्म्स एक्ट के मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में एफ एसटी की टीम एवं नगर थाना व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



