Rape with women in saran: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति के साथ उक्त गांव में किराए के मकान में रहती है, जबकि मकान मालिक दूसरे शहर में रहते हैं।
Crime News: सारण में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
लिखित आवेदन देकर महिला ने लगाया गंभीर आरोप
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पीड़ित महिला ने रिविलगंज थाना में आवेदन देकर एक युवक पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आवेदन में महिला ने बताया कि उसका पति दैनिक मजदूरी करता है और रविवार की रात एक युवक उसके किराए के घर में घुस आया तथा जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
छपरा में पॉक्सो कांड में 2 अभियुक्तों को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा
आरोपी युवक गिरफ्तार
इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी युवक सूरज कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी टेकनिवास बाजार में मोबाइल दुकान संचालित करता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए छपरा न्यायालय भेजा गया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



