अब दाऊदपुर स्टेशन पर रुकेगी मौर्या एक्सप्रेस, सांसद सिग्रीवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए ट्रेन 15028 /15027 गोरखपुर-हटिया गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर ठहराव दिनांक 4जून से अगली सूचना तक दाउदपुर स्टेशन पर दिया गया है। इस अवसर पर दाउदपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी संo 15028 गोरखपुर–हटिया मौर्या एक्सप्रेस को दाउदपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में मौर्या एक्सप्रेस को सारण जिले के दाउदपुर स्टेशन पर ठहराव देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर सांसद ने उपस्थित अतिथियों के साथ उड़ीसा के बालासोर रेल दुर्घटना के मृतक यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी । सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय राजनीति करने की समय नहीं है क्योंकि उड़ीसा के बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना होने से हमलोग बेहद मर्माहत हैं। यह कार्यक्रम पहले से तय थी इसलिये सादे समारोह में सुचारू रूप से गाड़ी संख्या 15028 मौर्या एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सारण जिले के दाउदपुर स्टेशन पर मौर्या के ठहराव से न केवल दाउदपुर के निवासियों को सुविधा होगी बल्कि इससे सटे हुए गोपालगंज, महराजगंज एवं सीवान जिले के लाखो लोगों को भी अब गोरखपुर, देवरिया, भटनी,सीवान, छपरा,सोनपुर एवं हटिया जाने –आने में बहुत सुविधा होगी । विशेष रूप से दाउदपुर से इलाज,शिक्षा एवं व्यापार के लिए उक्त महानगरों में जाने वाले यात्रियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में परिलक्षित होंगे ।
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है जो अपने यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में दाउदपुर के यात्रियों की माँग एवं सांसद सिग्रीवाल के प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 15028/15027 गोरखपुर -हटिया-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस को सीवान -छपरा रेल खण्ड पर पड़ने वाले दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है । जिसके अनुसार आज से दाउदपुर स्टेशन पर गाड़ी सं- 15028 गोरखपुर -हटिया मौर्या एक्सप्रेस गाड़ी 10:38 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 10:40 बजे हटिया के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस गाड़ी राजापट्टी स्टेशन पर 12:04 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12:06 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी के ठहराव से दाउदपुर समेत आस-पास की जनता को गोरखपुर एवं हटिया तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ललित मोहन पंत,सहायक मंडल इंजीनियर(सीवान) आर0के0 मिश्रा एवं वरिष्ठ पर्वेक्षकों समेत रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



