क्राइमछपरा

Chhapra Crime News: खेत में काम कर रही नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया घिनौना काम

पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को किया गिरफ्तार

छपरा। एक शांत दोपहर। धूप तेज थी लेकिन गांव के लोग अपने-अपने कामों में जुटे थे।छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का एक गांव की एक नाबालिग लड़की खेत में काम कर रही थी, शायद अपने परिवार की मदद कर रही थी।  जैसे वह रोज़ करती है। लेकिन 9 मई की वो दोपहर, उसके जीवन का सबसे भयावह दिन बन गई। पीछे से एक जाना-पहचाना चेहरा आया। आकाश कुमार, जो उसी गांव का था, पीड़िता का पड़ोसी भी। लेकिन उस दिन उसने पड़ोसी का भरोसा नहीं, एक दरिंदे का चेहरा दिखाया।

झाड़ियों में घसीटकर, मुंह बांधकर…

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने लड़की का मुंह बांध दिया, ताकि उसकी चीखें बाहर न जाएं। फिर उसे झाड़ियों में घसीटकर ले गया और वहीं दुष्कर्म (Rape with minor Girl) की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह खुद को संभालते हुए घर लौटी और परिवार को आपबीती सुनाई। जैसे ही बात फैली, गांव में सन्नाटा और गुस्से का तूफान साथ-साथ पनपने लगा।

ये भी पढ़ें: Chhapra News: सड़क दुघर्टना में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान के लिए थानों में लगेगा कैंप

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि 10 मई को थाना कांड संख्या 250/25 दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 126(2), 115(2), 65(2), 352, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े: मार्केट में 20kmpl के बम्पर माइलेज के साथ 7 Seater का मजा लेकर मार्केट में New एडिसन के साथ Launch हुई Maruti ertiga 7 seater कार 

पीड़िता की मेडिकल जांच

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी आकाश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा है कि, “पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।”

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button