सर! 20 लाख की EMI भर रहा हूं, आईफोन और कार किया गिफ्ट, नौकरी लगते हीं बेवफा हुई गर्लफ्रेंड

बिहार डेस्क। लव अफेयर की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस वालों का भी माथा चकरा गया है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को लग्जरी कार और आईफोन जैसे महंगे उपहार दिए। गिफ्ट लेने के बाद प्रेमिका ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उसके नंबर को ब्लैकलिस्ट कर दिया। प्रेमी का कहना है कि वह लगातार उसको कॉल कर रहा है कि लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही है।। प्रेमिका की इस बेरुखी से परेशान प्रेमी ने पुलिस से मदद मांगी और उससे अपनी प्रेमिका से मिलवाने का अनुरोध किया है।
मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना इलाके का है। प्रेमी मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जबकि, प्रेमिका सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। पुलिस को दिए गए आवेदन में प्रेमी ने बताया कि वह अभी भी प्रेमिका को दिए गए कार, आइफोन और अन्य सामानों का ईएमआई दे रहा है। आवेदन के अनुसार, वर्तमान में वह एक बीएड कॉलेज के अकाउंट विभाग में कार्यरत है। जबकि प्रेमिका स्वास्थ्य विभाग पटना में संविदा पर काम कर रही है।
प्रेमी ने बताया है कि चार साल पहले बीएड की पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे से घंटों फोन पर बात करते थे। पिछले चार साल से यह सिलसिला जारी है। इस दौरान जो भी प्रेमिका उससे मांगती थी, वह उसके लिए खरीदकर दे देता था। उसने बताया कि कुछ माह पहले उसने आईफोन और एक महंगी कार को ईएमआई पर खरीदा है। उसने बताया कि अब तक 20 लाख रुपये से अधिक प्रेमिका के ऊपर खर्च कर चुका है। युवक ने बताया है कि कार भी प्रेमिका ने अपनी मां के नाम पर ली है।
पहले वह बहुत अच्छे से बात करती थी, लेकिन जब से उसे नौकरी मिली और वह पटना चली गई, उसके बाद से उसने बातचीत कम कर दी। शादी की बात करने पर वह हमेशा टालमटोल करती रही। 10 दिनों से वह फोन पर भी बात करने से मना कर रही थी। युवक का कहना है कि प्रेमिका ने ब्लैकमेलिंग के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने उसे मुसहरी थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







