Rojagar Mela: नौकरी की तलाश कर रहें छपरा के बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 100 पदों पर होगी भर्ती, 20 हजार मिलेगा सैलरी
एकमा में 18 मार्च को लगेगा नियोजन मेला

छपरा । जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को एकमा में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी कंपनी द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।
रोजगार की तलाश कर रहे 12वीं पास और आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर होगा।
18 मार्च को लगेगा नियोजन मेला
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में यह विशेष नियोजन शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन KYP सेंटर, विश्व मानव कल्याण मिशन, पुराना चट्टी एकमा (विद्या बाबा के मकान के पास) में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 18 मार्च को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
निजी कंपनी करेगी भर्ती
इस नियोजन शिविर में HR Distil Education and Technology Private Limited द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
कंपनी की ओर से Apprenticeship / Student Trainee के कुल 100 पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी।
इन युवाओं को मिलेगा मौका
नियोजन शिविर में 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों का टेक्निकल ट्रेड से आईटीआई या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिदिन 8 घंटे की ड्यूटी करनी होगी।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को 16,225 रुपये से 20,995 रुपये तक कैश इन हैंड वेतन दिया जाएगा। चयनित युवाओं की जॉब लोकेशन ग्रेटर नोएडा निर्धारित की गई है।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी
नियोजन शिविर में भाग लेने वाले सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे:
• बायोडाटा
• 10वीं और 12वीं की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
• आईटीआई प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• बैंक पासबुक
• पासपोर्ट साइज की चार फोटो
नियोजन विभाग ने जिले के योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
बिहारApril 13, 2026JDU विधायक पप्पू पांडेय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, गिरफ्तारी से पहले ही फरार
पटनाApril 12, 2026बिहार के गांवों में बिना LPG सिलेंडर के चूल्हा जलेगा, गोबर से मिलेगी गैस!
पटनाApril 11, 2026UP में भी बेतिया राज संपत्तियों पर सख्त नियंत्रण, नई नियमावली से विवाद निपटान होगा आसान
पटनाApril 11, 2026बिहार के 38 जिलों में 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण, ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा







