Saran Crime News: सारण के रिविलगंज में शौच करने गयी नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने की मामले की जांच

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने रिविलगंज थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों पर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री शनिवार की देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में रिविलगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल जांच कराया गया है। साथ ही घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम से भी कराई गई है, ताकि मामले से जुड़े सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।
Author Profile

Latest entries
बिहारApril 17, 2026सरकार में 33 अनार और ढाई सौ बीमार
पटनाApril 16, 2026बिहार में SVU टीम की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा
छपराApril 16, 2026सारण में दरोगा और बंदोबस्त पदाधिकारी समेत 8 के खिलाफ परिवाद दायर, नोटिस जारी
पटनाApril 16, 2026Political News: लालू यादव की डोर से बंधी है सम्राट की सत्ता



