
शव को बोरे में भरकर उसमें नमक डालकर दफनाया,तीन दिन पूर्व की घटना
छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में एक युवती की हत्या कर उसके ननिहाल के लोगो ने चंवर में गढ्ढा खोदकर शव को दफना दिया है।जिसकी सूचना एक ग्रामीण द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना के आलोक में सोमवार की रात्री तरैया पुलिस टीम एसआई रितिकेश कुमार के नेतृव में चंवर में गढ्ढे खोदकर युवती के शव को बरामद कर लिया है।मृतिका की पहचान स्वर्गीय विश्वनाथ महतो की नतिनी खुशी कुमारी की रूप में हुई है।ग्रामीणों का कहना है की युवती के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है।
उसके बाद से वह भटौरा अपने मामा के घर रहती थी।घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचते ही मृतिका के मामा के घर के लोग फरार हो गए है।ग्रामीणों के अनुसार युवती चरित्रवान थी।उसके नाम से उसके शादी के लिए छः लाख रुपए बैंक में फिक्स था। अब हत्या की सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद लोगो में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
अब युवती की हत्या उसके ननिहाल के लोगो ने क्यों किया है।फिर युवती के शव को बोरे में भरकर उसमें नमक डालकर घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर चंवर में इतनी बेरहमी से क्यों दफनाया गया।इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की युवती का शव बरामद कर लिया गया है।अनुसंधान किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



