Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त, कई का मार्ग बदला

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैंट–भटनी रेलखंड पर स्थित देवरिया सदर–नूनखार स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण 10 से 12 मार्च 2026 के बीच कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
निरस्त रहने वाली ट्रेनें
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | तिथि |
|---|---|---|
| 55056/55055 | गोरखपुर–छपरा–गोरखपुर सवारी गाड़ी | 11 व 12 मार्च 2026 |
| 15103 | गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस | 11 मार्च 2026 |
| 15104 | बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस | 12 मार्च 2026 |
मार्ग परिवर्तन से चलने वाली ट्रेनें
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | तिथि | परिवर्तित मार्ग |
|---|---|---|---|
| 02563 | बरौनी–नई दिल्ली विशेष | 11 व 12 मार्च | सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट |
| 02569 | दरभंगा–नई दिल्ली विशेष | 11 व 12 मार्च | सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट |
| 15707 | कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस | 11 मार्च | सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट |
| 02564 | नई दिल्ली–बरौनी विशेष | 10 व 11 मार्च | गोरखपुर कैंट–कप्तानगंज–थावे–सीवान |
| 02570 | नई दिल्ली–दरभंगा विशेष | 10 व 11 मार्च | गोरखपुर कैंट–कप्तानगंज–थावे–सीवान |
| 15034 | लखनऊ जं.–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस | 11 मार्च | गोरखपुर कैंट–कप्तानगंज–थावे–सीवान |
| 15033 | पाटलिपुत्र–लखनऊ जं. एक्सप्रेस | 11 मार्च | सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट |
विशेष: परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों को कप्तानगंज, पड़रौना और थावे स्टेशनों पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | व्यवस्था |
|---|---|---|
| 20103 | लोकमान्य तिलक टर्मिनस–भटनी एक्सप्रेस | 10 व 11 मार्च को गोरखपुर में यात्रा समाप्त |
| 20104 | भटनी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस | 11 व 12 मार्च को गोरखपुर से चलेगी |
| 19489 | अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस | 10 मार्च को भटनी में यात्रा समाप्त |
| 19490 | गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस | 11 मार्च को भटनी से चलेगी |
| 15129 | गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस | 11 व 12 मार्च को भटनी में समाप्त |
| 15130 | वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस | 11 व 12 मार्च को भटनी से चलेगी |
| 55041 | सीवान–गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी | 11 व 12 मार्च को भटनी में समाप्त |
| 55042 | गोरखपुर कैंट–सीवान सवारी गाड़ी | 11 व 12 मार्च को भटनी से चलेगी |
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से भविष्य में इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू हो सकेगा। फिलहाल निर्माण कार्य के कारण कुछ दिनों तक ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



