पूर्वाेत्तर रेलवे ने रेल लाइन के किनारे के विद्यालयों में चलाया संरक्षा जागरूकता अभियान
वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पॉल के नेतृत्व में शनिवार को वाराणसी मंडल के औड़िहार -जौनपुर रेल खण्ड पर रेलवे लाइन के किनारे पड़नेन वाले विद्यालयों में संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत बच्चों संरक्षा ज्ञान दिया गया।
संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने,फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा रेल यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के सम्बंध में मौखिक एवं लिखित जानकारी दी गयी।
उक्त जानकारियां वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के सेफ्टी काउंसलरों विजय यादव, अविनाश मिश्रा,शशांक शर्मा,तैसुम एवं सुबोध सिंह आदि द्वारा क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विद्यालयों (राजकीय हाई स्कूल,सैदपुर,एस.आर.एच.पी.एम.स्कूल,वी पी एस इंग्लिश स्कूल,महमूदपुर ) में सड़क मार्ग से जाकर दी गई। इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु चाकलेट कैंडी के साथ 1500 संरक्षा हैण्ड आउट्स का वितरण भी किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



