जीवन का जंग हार गया सारण का लाल व सेना के जवान सूर्यकान्त सिंह

छपरा। सारण जिले के माँझी के मझनपुरा गांव निवासी अवधेश सिंह के पुत्र तथा सेना के जवान सूर्यकान्त सिंह उर्फ गोलू शनिवार की सुबह आखिरकार जीवन की जंग हार गया। बताते चलें कि मृतक जवान पिछले 22 दिसम्बर को यूपी के ठेकहाँ गांव स्थित अपनी बहन के घर से मुलाकात कर बुलेट से वापस अपने घर लौट रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी जवान को यूपी की बलिया पुलिस ने तत्काल माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया था।
बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना एम्स में एडमिट करा दिया था। तब से सेना के जवानों की निगरानी में लगातार उसका इलाज चल रहा था। इसी क्रम में शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक उसके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। तथा लोग शव के पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
27 नवम्बर 2022 को मृतक की शादी जिले के धनौरा गांव की प्रियंका कुमारी से हुई थी। शादी के 25 दिन बाद 22 दिसम्बर को वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
मृतक के परिवार में उसकी माता दादा के अलावा पत्नी है। जबकि उसके पिता यूपी के बलिया में एक मन्दिर पर रहकर साधु के रूप में अपना जीवन गुजार रहे हैं। मृतक की दो बहनों की भी शादी हो चुकी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







