छपरा में चर्जिंग में लगी ई-रिक्शा की धुलाई कर रहा था युवक, बिजली की चपेट में आने से हुई मौत
छपरा। जिले के गड़ख में एक व्यक्ति की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गया है। मौत के बाद परिजनों के चीख पुकार से सदर अस्पताल मे माहौल गम हीन हो गया। मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के कसीला गांव निवासी विमल राय (35वर्ष) पिता राजेश्वर राय के रूप में हुआ है। जो के रिक्शा के धुलाई करने के वक्त बिजली के चपेट में आ गए। मृतक अपने परिवार के बड़े और कमाऊ सदस्य थे। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक विमल राय मंगलवार के सुबह अपने दरवाजे पर ई रिक्शा का साफ सफाई कर रगे थे। तभी चार्जिंग में लगे तार से बिजली प्रवाहित हो गई। जिसके चपेट में आकर अचेत हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा आननफानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहाँ चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही अस्पताल में आये परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि सुबह में ई-रिक्शा का साफ सफाई करते हुए पानी से गाड़ी को धूल रहे थे। इसी दरम्यान उनका छोटा बच्चा चार्जिंग तार को छूने लगा उसे बचाने के चक्कर मे खुद बिजली के चपेट में आ गए। पूरा शरीर गिला होने के चलते बिजली के चपेट में आने के साथ ही अचेत होकर गिर गए। जिसके बाद आनन फानन में इलाज केलिए सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद अस्पताल में भगवान बाजार थाना पुलिस पहुचकर न्यायिक प्रक्रिया करते हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



