Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
सफल छात्रों को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया सम्मानित

छपरा। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल (रेजिडेंशियल) आज छपरा में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक बार फिर विद्यालय ने अपनी गुणवत्ता और समर्पण का परिचय देते हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 11 छात्रों का शानदार चयन कर जिले का नाम रोशन किया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया सम्मानित
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (D.E.O) निशांत किरण ने अपने कर कमलों से सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, और आप सभी विद्यार्थी इसी तरह आगे बढ़ते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
वुडबाइन स्कूल का यह परिणाम यूं ही नहीं है। बीते कुछ वर्षों से यह संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और छात्रों को सफलता की राह पर अग्रसर कर रहा है। यही कारण है कि आज यह स्कूल छपरा में शिक्षा के एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।
छात्र-छात्राओं ने जिले का मान बढ़ाया
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों में पलक निगम, कृत नारायण, अंकित कुमार, रीचा कुमारी और मयंक कुमार ने 98.75% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सृष्टि कुमारी, अर्पित राज और आदित्य कुमार ने 97.5% अंक हासिल किए। इसके अलावा सम्राट सिंह, अमृत राज और आदर्श कुमार ने 96.25% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनीत कुमार, निदेशक हरेंद्र कुमार रॉय एवं प्राचार्य डी.के. सर सहित सभी शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का भी प्रतिफल है। वुडबाइन स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वुडबाइन प्रिपरेटरी स्कूल केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि सफलता की मजबूत नींव तैयार करने वाला संस्थान है। यहां से पढ़ने वाले छात्र लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं, जो इस संस्थान की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







