सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला के आदेश पर पुलिस अपराध रोक थाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सारण जिला के दाऊदपुर थाना पुलिस ने पिछले दिनों दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना दाऊदपुर थाना क्षेत्र के पायल सिनेमा दुमदुमा के पास से मोटरसाइकिल सवार 4 अज्ञात अपराधियों के दुरा दुकानदार से बैग में रखे 01 लैपटम 01 मोबाइल, 47 हजार नगद और समान लूटा गया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर लूटी गयी मोबाइल बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लुटे गये अन्य सामानो की बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है। सारण एसपी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी दाऊदपुर थाना क्षेत्र के
01 रंगलाल बासफोर पिता नथुनी बासफोर
02 पिंटू बासफोर पिता शिवनाथ बासफोर है। टीम में शामिल दाऊदपुर थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
नयगांव पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
नयागांव थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सुचना के अधार पर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी रेलवे ढाला के पास से कुछ अपराधी एकत्रित हुए है जो किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा एवं 04 जीन्दा कारतूस बरामद किया गया। सारण एसपी ने बताया की गिरफ्तार तीनों नयागांव क्षेत्र के
01 रौशन कुमार, पिता जयराम सिंह उर्फ पप्पू सिंह
02 अमरनाथ कुमार महतो, पिता शिव कुमार महतो
03राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला, पिता धीरज सिंह है।
छापेमारी दल में नयागांव थाना अध्यक्ष प्रo पुo अo निo रितिकेश कुमार, सo अo निo भैरोलाल प्रसाद एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



