ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, जमीन विवाद और फायरिंग केस में एक्शन तेज

Siwan: बिहार के सिवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व सांसद Mohammad Shahabuddin के पुत्र और रघुनाथपुर के वर्तमान विधायक Osama Shahab के सिवान और प्रतापपुर स्थित आवास पर पुलिस की सघन छापेमारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए जमीन विवाद और फायरिंग की घटनाओं को लेकर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सिवान के महादेवा इलाके में डॉक्टर सुधा सिंह के जमीन विवाद मामले में गोलीबारी हुई थी। इसके अलावा चंदन सिंह से जुड़े मामले में भी फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।
इन घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।
छापेमारी के दौरान मौके पर सिवान के पुलिस अधीक्षक के साथ सारण प्रमंडल के डीआईजी Nilesh Kumar भी मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी भू-माफिया या दबंग को बख्शा नहीं जाएगा और जबरन कब्जा या फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026सारण के इस गांव ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा! मृत्यु भोज पर लगाया सामाजिक ब्रेक
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी







