छपरा :लोकसभा आम चुनाव के अवसर पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सिवान जिला के महाराजगंज एवं गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व तैयारी एवं मतदान के दिन की व्यवस्था हेतु समन्वय को लेकर शनिवार को सारण एवं सिवान जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं दोनों विधानसभा के एआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आहुत की गई।
निर्वाचन के व्यवस्थित ढंग से आयोजन को लेकर आवश्यक समन्वय के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिया। लिये गए निर्णय के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। नाम निर्देशन हेतु निर्वाचक सूची एवं अंतिम समेकित निर्वाचक सूची की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर के संबंध में संबंधित एआरओ से विस्तृत जानकारी ली गई। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक एसओपी के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया। मतदान के दिन बाजार समिति छपरा स्थित ईवीएम संग्रहण केंद्र पर ईवीएम प्राप्त करने के लिए कर्मियों एवं पदाधिकारियों को समय से वहाँ पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। दोनों विधानसभा क्षेत्र के एआरओ को भी समय से बाजार समिति में उपस्थित रहने को कहा गया।
ईवीएम कमिशनिंग हेतु एवं मतदान दल को दी जाने वाली सामग्रियों के बारे में सिवान जिला एवं आरओ स्तर से सारण से दी जाने वाली सामग्रियों के बारे में स्पष्टता से बताया गया।
वाहन टैगिंग हेतु विधानसभा क्षेत्र वार अलग अलग रंगों के स्टीकर का उपयोग करने का निदेश दिया गया। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये महाराजगंज लोकसभा के प्रेक्षक के लिये अलग से एक लायजनिंग पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने को कहा गया ताकि प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान समन्वय का आभाव नहीं हो।
इन दोनों विधान सभा के भेद्य एवं क्रिटिकल मतदानकेन्द्र एवं कारक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली गई। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शस्त्रों के सत्यापन के संबंध में रिपोर्ट भेजने को कहा गया।
पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान के संबंध में प्रतिदिन का रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया। पोस्टल बैलट से मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत सभी सील्ड मतपत्रों को निर्धारित सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के साथ महराजगंज लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी के पास भेजने को कहा गया।
सिवान एवं सारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा बताया गया कि दोनों जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सिवान जिला में 8 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। इन चेकपोस्टों पर निरंतर वाहन चेकिंग के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण अमन समीर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सिवान मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सारण डॉ०गौरव मंगला, पुलिस अधीक्षक सिवान अमितेश कुमार, उपविकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी, नगर आयुक्त छपरा सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज अनिल कुमार (एआरओ महाराजगंज), भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता महाराजगंज श्री राम रंजन सिंह (एआरओ गोरियाकोठी), अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा डॉ० प्रेरणा सिंह, दोनों जिला के उप निर्वाचन पदाधिकारी, सीमावर्ती प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



