
छपरा। बिहार कुपोषण के खिलाफ और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार सजग है। इस दिशा में सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब सरकार के द्वारा एक और नयी पहल की गयी है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दूध दिया जायेगा।
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बिहार सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। “स्वस्थ बच्चे, उज्ज्वल भविष्य” अभियान के तहत राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब सप्ताह में दो दिन—मंगलवार और गुरुवार को—बच्चों को 100 एमएल दूध दिया जा रहा है। यह दूध सुधा दूध पाउडर से तैयार किया गया है और हर गिलास में लगभग 3.13 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।
यह योजना बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के निगरानी में चलाई जा रही है, ताकि राज्य के नौनिहालों को कुपोषण से बचाया जा सके और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा मिल सके।
Bajaj Freedom 125 बाइक: 102 km/kg माइलेज के साथ देश की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 लांच |
जनता से अपील:
माता-पिता से अपील की गई है कि वे हर मंगलवार और गुरुवार को अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर अवश्य भेजें।
यदि किसी कारणवश किसी बच्चे को दूध नहीं मिल रहा है, तो अभिभावक 181 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
- July 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: चोरी की तैयारी थी, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने बिछा दिया जाल; दो बदमाश गिरफ्तार
- July 14, 2026छपराSHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, मंदिर चोरी कांड में लापरवाही पड़ी भारी, थानाध्यक्ष निलंबित
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म



