Bajaj Freedom 125 बाइक: 102 km/kg माइलेज के साथ देश की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 लांच
Bajaj Freedom 125 बाइक: 102 km/kg माइलेज के साथ देश की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 लांच

Bajaj Freedom 125 बाइक: 102 km/kg माइलेज के साथ देश की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 लांच। अगर आप साधारण पेट्रोल बाइक चलाकर ऊब चुके हैं तो आपके लिए दमदार माइलेज देने वाली सीएनजी बाइक भी मौजूद है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. दरअसल भारतीय बाजार में कुछ समय पहले ही बजाज ने देश की पहली CNG बाइक फ्रीडम 125 को लॉन्च किया है. इसके बेस मॉडल को तकरीबन 90 हजार रुपये (एक्स-शोरूम प्राइज) में खरीदा जा सकता है. बता दें कि इस बाइक को माइलेज देने के लिए तैयार किया गया है ऐसे में इसमें CNG और पेट्रोल दोनों पर ही काम करती है. आइये जानते है इस बाइक की कीमत और खासियत….
Bajaj Freedom 125 का रेट्रो और मॉडर्न लुक
लुक की अगर बात करें तो बजाज फ्रीडम 125 का लुक रेट्रो और मॉडर्न का मिश्रण है. बजाज फ्रीडम 125 बाइक में गोल हेडलैंप है जिसके साथ डे टाइम रनिंग लाइट (DRL) भी मिलती है. सीट समतल है, हैंडलबार चौड़ा है और फुटपेग बीच में हैं, जिससे गाड़ी चलाना आरामदायक होता है. बजाज फ्रीडम 125 बाइक में मीटर सेमी-डिजिटल है जिसमें कई रोशनी के संकेत हैं, जैसे कि सीएनजी कम होने की चेतावनी और गाड़ी के न्यूट्रल गियर में होने का संकेत. Bajaj Freedom 125
Bajaj Freedom 125 बाइक: 102 km/kg माइलेज के साथ देश की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 लांच
Bajaj Freedom 125 का इंजन
बजाज फ्रीडम 125 में 125 सीसी का सिंगल इंजन है जो हवा से ठंडा होता है. यह इंजन 9.4 bhp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक है. इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं. वैसे तो फ्रीडम 125 का कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन ये मार्केट में मौजूद दूसरी 125 सीसी बाइक्स से टक्कर लेगी, जिनमें होंडा शाइन 125, हीरो ग्लैमर, TVS रेडर 125 और हीरो एक्सट्रीम 125R शामिल हैं. Bajaj Freedom 125
Bajaj Freedom 125 का माइलेज
बजाज फ्रीडम 125 उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपनी बाइक का खर्च कम करना चाहते हैं. ये सीएनजी से चलती बाइक पेट्रोल से लगभग 50% कम खर्च देगी. बजाज फ्रीडम 125 एक बार सीएनजी भरने पर 213 किलोमीटर तक चल सकती है, और पेट्रोल टैंक से 117 किलोमीटर अतिरिक्त, यानी कुल 330 किलोमीटर तक चल सकती है. सीएनजी पर चलते समय इसकी माइलेज 102 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है, और पेट्रोल पर 64 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें एक छोटा पेट्रोल टैंक भी दिया गया है, ताकि आप जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इस्तेमाल कर सकें. इसके पेट्रोल टैंक की क्षमता 2 लीटर है और सीएनजी टैंक 2 किलो गैस भर सकता है.
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



