Free Electricity In Bihar: अब बिहार में 125 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान
जुलाई माह के बिजली बील में मिलेगा फायदा
बिहार डेस्क। बिहारवासियों के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। अब बिहार के लोगों को 125 यूनिट तक बिजली फ्री में दी जायेगी। इसके लिए कोई खर्च नहीं लगेगा। बिहार सरकार ने राज्य के आम नागरिकों को राहत देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। इस निर्णय से करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सुविधा जुलाई महीने के बिजली बिल से ही लागू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार पहले से ही राज्यवासियों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करा रही है, लेकिन अब इसे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त कर दी गई है।
सौर ऊर्जा की ओर बढ़े कदम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि आने वाले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घरों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को भविष्य में स्थायी रूप से बिजली की सुविधा मिलने लगेगी।
कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए सौर संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। बाकी उपभोक्ताओं को भी सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के माध्यम से अगले तीन वर्षों में राज्य में 10,000 मेगावाट तक सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जो न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा।
राजनीतिक और सामाजिक संदेश भी स्पष्ट
राजनीतिक रूप से इस घोषणा को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे जहां सरकार की आमजन के प्रति संवेदनशीलता और कल्याणकारी नीति स्पष्ट होती है, वहीं पर्यावरण के प्रति भी राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दर्शित होती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



