आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा गोदना कर्बला कब्रिस्तान विवादः एसडीएम
बैठक में गठित की गयी सहमती कमेटी, किया गया प्राधिकृत
छपरा। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वर्षों पुराने गोदना कर्बला कब्रिस्तान विवाद के निबटारा को हल करने के लिए एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पदाधिकारियों समेत दोनों पक्षों के लोग उपस्थित हुए. जिसमें छपरा-माँझी एनएच-19 से सटे उत्तर गोदना कर्बला कब्रिस्तान के पुराने विवाद को आपसी समन्वय से निबटाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
आपसी सहमति बनाकर मामले को निबटाने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक दस सदस्यीय सहमती समिति भी बनाई गई. समिति दोनों पक्षों के साथ आम सभा कर विवाद के निष्पादन हेतु आपसी सहमति व समन्वय बनाकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा को अपना रिपोर्ट सौंपेगी. सहमती समिति के रिपोर्ट के आधार पर पर ही उक्त विवाद का निबटारा किया जाएगा. दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से उक्त निर्णय को स्वीकार किया. लोगो ने कहा कि दस सदस्यीय सहमति समिति का जो निर्णय होगा वो दोनों पक्षों को मंज़ूर होगा.
दोनों पक्षों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए गोदना कर्बला क़ब्रिस्तान विवाद को आपसी सहमती से सुलझा लेने पर सहमति जताई. बैठक में मुख्य रूप से सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, रिविलगंज सीओ संगीता कुमारी, रिविलगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बीरेंद्र मोहन, रिविलगंज थाना के एसआई कुंदन गौरव समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं दोनों समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



