रिविलगंज में खेलने के दौरान कुएं में डूबकर बच्चे की मौत, परिजनो में छाया मातम

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के भदपा गांव में सोमवार को शाम में खेलने के दौरान तीन वर्षीय बच्चे के कुएं में डूबने से मौत हो गई। रिविलगंज थाना क्षेत्र के विजय राय के टोला निवासी राजेश सिंह के तीन वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार अपने ननिहाल भदपा गांव निवासी अपने नाना रामजी सिंह के घर रह रहा था और खेलने के दौरान कुएं में डूबने से मौत हो गई।
घटना के बारे में तब मालूम चला जब बच्चा नहीं दिखा जिसके बाद खोजबीन करने पर नहीं मिला तो घर के पास में ही कुएं में देखा गया तो बच्चा दिखा। जिसके बाद आनन फानन में रिविलगंज स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजद चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर पोस्मार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। राजेश सिंह मध्यप्रदेश में मजदूरी का काम करता है, और अंकुश कुमार एकलौते पूत्र था, और दो बेटी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



