सारण के आमडाढ़ी-कर्णपुरा गांव के बांसवारी में लगी आग, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत से पायी आग पर काबू

छपरा। एकमा थाना क्षेत्र में स्थित आमडाढ़ी-कर्णपुरा गांव के बांसवारी में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन लोगों की बांस, भूसा व जलावन सामग्रियां जल कर नष्ट हो गए। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जिससे गांव की आबादी वाले हिस्से में आग की लपटों को पहुंचने से रोका जा सका। वरना काफी जानमाल का नुक़सान हो जाता।
बताया गया है कि अग्नि कांड में संतोष साह, दिलीप साह, मुन्ना साह, मनेजर साह आदि लोगों का ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसमें बांस की कोठी सहित खोंप, भूसा, जलावन और पेड़ पौधे शामिल हैं।
आग बुझाने में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, आलोक सिंह उर्फ काली सिंह, विजय सिंह, युवराज सिंह, ऋतुराज सिंह, कुश सिंह, मुन्ना सिंह, अंकित, जीत, पप्पु प्रसाद, अमित प्रसाद, लुत्ती सिंह, आर्यन, मंटु, मुन्ना, गुड्डा आदि ने काफी मशक्कत किया। इसके कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। जिसमें फायर ब्रिगेड स्टाफ राहुल कुमार, लालबाबू राय सहित लगभग आधा दर्जन स्टाफ ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







