महाकुंभ मेला: प्रयागराज से अयोध्या-धाम तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को सहूलियत

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये अनारक्षित रिंग रेल सेवा के अन्तर्गत मौनी अमावस्या स्नान की अवधि 28, 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को छोड़कर 10 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक 02 जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा।
प्रयागराज से आयोध्या धाम तक चलेगी ट्रेन
04111 प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-जंघई-जफराबाद-अयोध्या धाम-प्रयाग- प्रयागराज जं. रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी प्रयागराज जं. से 06.00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 06.12 बजे, झूसी से 06.30 बजे, हंडिया खास से 06.52 बजे, ज्ञानपुर रोड से 07.17 बजे, माधोसिंह से 07.35 बजे, बनारस से 08.20 बजे, भदोही से 09.15 बजे, जंघई से 09.57 बजे, मड़ियाँहू से 10.35 बजे, जफराबाद से 11.02 बजे, जौनपुर से 11.20 बजे, शाहगंज से 11.57 बजे, अकबरपुर से 12.50 बजे, गोशाईंगंज से 13.17 बजे, अयोध्याा धाम से 14.15 बजे, अयोध्या कैंट से 14.32 बजे, सुल्तानपुर से 15.35 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 16.32 बजे, मऊ आइमा से 17.17 बजे, फाफामऊ से 18.02 बजे तथा प्रयाग से 18.22 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 18.50 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा का समय देखिए
वापसी यात्रा में 04112 प्रयागराज जं.-प्रयाग-अयोध्या धाम-जफराबाद-जंघई-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं0 रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी प्रयागराज जं. से 06.30 बजे प्रस्थान कर प्रयाग से 06.45 बजे, फाफामऊ से 06.57 बजे, मऊ आइमा से 07.42 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 08.27 बजे, सुल्तानपुर से 09.25 बजे, अयोध्या कैंट से 10.32 बजे, अयोध्या धाम से 11.05 बजे, गोशाईंगंज से 11.52 बजे, अकबरपुर से 12.20 बजे, शाहगंज से 13.12 बजे, जौनपुर से 13.55 बजे, जफराबाद से 14.10 बजे, मड़ियाँहू से 14.37 बजे, जंघई से 15.32 बजे, भदोही से 16.15 बजे, बनारस से 17.10 बजे, माधोसिंह से 18.17 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.50 बजे, हंडिया खास से 19.50 बजे, झूसी से 20.17 बजे तथा प्रयागराज रामबाग से 20.32 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 21.00 बजे पहुँचेगी।
एक और ट्रेन का होगा परिचालन
04113 प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-जंघई-जफराबाद-अयोध्या धाम-प्रयाग- प्रयागराज जं. रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी प्रयागराज जं. से 17.30 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 17.42 बजे, झूसी से 18.00 बजे, हंडिया खास से 18.22 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.47 बजे, माधोसिंह से 19.05 बजे, बनारस से 19.50 बजे, भदोही से 20.55 बजे, जंघई से 21.37 बजे, मड़ियाँहू से 22.15 बजे, जफराबाद से 22.42 बजे, जौनपुर से 23.00 बजे, शाहगंज से 23.37 बजे, दूसरे दिन अकबरपुर से 00.30 बजे, गोशाईंगंज से 00.57 बजे, अयोध्या धाम से 02.15 बजे, अयोध्या कैंट से 02.32 बजे, सुल्तानपुर से 03.40 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 04.42 बजे, मऊ आइमा से 05.32 बजे, फाफामऊ से 06.17 बजे तथा प्रयाग से 07.02 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 07.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 04114 प्रयागराज जं.-प्रयाग-अयोध्या धाम-जफराबाद-जंघई-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं0 रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी प्रयागराज जं. से 17.45 बजे प्रस्थान कर प्रयाग से 18.00 बजे, फाफामऊ से 18.12 बजे, मऊ आइमा से 18.57 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 19.42 बजे, सुल्तानपुर से 20.40 बजे, अयोध्या कैंट से 21.47 बजे, अयोध्या धाम से 22.20 बजे, गोशाईगंज से 23.07 बजे, अकबरपुर से 23.35 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 00.27 बजे, जौनपुर से 01.10 बजे, जफराबाद से 01.25 बजे, मड़ियाँहू से 01.52 बजे, जंघई से 02.47 बजे, भदोही से 03.30 बजे, बनारस से 04.25 बजे, माधोसिंह से 05.12 बजे, ज्ञानपुर रोड से 05.57 बजे, हंडिया खास से 06.40 बजे, झूसी से 07.12 बजे तथा प्रयागराज रामबाग से 07.30 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 08.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में मेमू रेक के 12 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम



