Job Mela: सारण की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, LIC में बीमा सखी पद पर निकली भर्ती
18 सितंबर को छपरा में होगा नियोजन कैम्प
छपरा | बढ़ती बेरोज़गारी के बीच सारण की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अब घर–गृहस्थी और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ रोज़गार का मौका भी उन्हें मिलने जा रहा है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में 18 सितंबर 2025 को एक विशेष नियोजन कैम्प आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), छपरा द्वारा “बीमा सखी” पद पर भर्ती की जाएगी।
केवल महिलाओं के लिए 25 पद
इस नियोजन कैम्प में कुल 25 रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
वेतन और कार्यक्षेत्र
चयनित अभ्यर्थियों को 7000 रुपये मासिक वेतन के साथ अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेगा। कार्यक्षेत्र केवल सारण जिला होगा। इसका उद्देश्य है कि जिले की स्थानीय महिलाएं ही इस अवसर का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें।
अनिवार्य है नियोजनालय निबंधन
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का निबंधन राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल (nsc.gov.in) पर होना अनिवार्य है। कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे इस पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन कर सकती हैं। साथ ही, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय (पता – बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने) में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
महिलाओं के लिए बेहतर अवसर
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के नियोजन कैम्प महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। रोजगार की तलाश कर रही महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाकर न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं, बल्कि समाज में सशक्त भूमिका भी निभा सकती हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



