सारण के रितेश कुमार सिंह बने हैंडबॉल के राष्ट्रीय रेफरी, लोगों ने दी बधाई

छपरा। असम के सोनापुर में 23 से 31 मार्च तक आयोजित हैंडबॉल के राष्ट्रीय रेफरी कार्यशाला सह परीक्षा में शामिल बिहार के 12 रेफरी को नेशनल रेफरी का दर्जा मिला। जिसमें सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रितेश कुमार सिंह नेशनल रेफरी के लिए क्वालीफाई करते हुए सी ग्रेड नेशनल हैंडबॉल रेफरी बने । हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस रेफरी क्लीनिक में बिहार के अलावे देश के 25 राज्य से आए 140 प्रतिभागी रेफरी बने।
स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व मुख्य कोच श्रीचंदरपाल सिंह , डा शैलेश कुमार सिंह , सहायक प्रोफेसर एलएनआईपीई, एनईआरसी गुवाहाटी के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। सफल प्रतिभागियों को हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रितपाल सिंह सलूजा के देख रेख़ में प्रमाणपत्र दिया गया।
बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह,बहरौली मुखिया अजीत सिंह , पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद,जय बिहार फाउंडेशन के संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डा जितेंद्र कुमार सिंह ,सीबीएफ ईट उधोग चरिहारा के प्रोपराइटर युगल सिंह,भुटन सिंह,बिजली ठेकेदार श्री राम सिंह, खिलाड़ी बिट्टू सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिजली सहित अन्य ने बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







