छपरा
छपरा- गौतमस्थान स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य हुआ पूरा, रेल सुरक्षा आयुक्त करेंगे स्पीड ट्रायल

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में छपरा-बलिया दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत छपरा-गौतमस्थान स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण तथा छपरा कचहरी-छपरा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
14 जनवरी को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल इस नई दोहरीकृत रेल खंड एवं तीसरी लाइन का निरीक्षण करेंगे तथा इस रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
रेल प्रशासन का आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत एवं तीसरी रेल लाइन पर न तो स्वयं जायें, न ही अपने पशुओं को रेलपथ पर जाने दें,सतर्क रहें नई रेल पटरी पर जाना खतरनाक हो सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
- September 1, 2026छपराछपरा में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क कर प्रदर्शन
- September 1, 2026करियर – शिक्षाछपरा में बीएड में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, मथुरा सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश



