Train News: रांची-बनारस एक्सप्रेस में लगेगा एक्सट्रा AC कोच, ट्रेन में सीट की कमी होगी दूर
अब कुल 16 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे डेस्क। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस (18611/18612) में शयनयान श्रेणी (Sleeper Class) का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 01 जुलाई, 2025 से रांची से और 02 जुलाई, 2025 से बनारस से प्रभावी होगी।
Train Ticket Booking: अब रेल सफर होगा और स्मार्ट, नई प्रणाली से हर मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग संभव |
रेलवे के अनुसार, इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त कोच के शामिल होने से अब ट्रेन की संशोधित कोच संरचना इस प्रकार होगी:
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3 Tier): 01 कोच
- शयनयान श्रेणी (Sleeper Class): 07 कोच
- साधारण द्वितीय श्रेणी (General Class): 06 कोच
- जीएसएलआरडी (SLR/Divyangjan Friendly Brake Vans): 02 कोच
इस प्रकार अब यह ट्रेन कुल 16 कोचों के साथ संचालित की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में भीड़ का दबाव कम होगा और अधिक यात्रियों को सीट मिल सकेगी।
Railway News: अब प्रयागराज जंक्शन से मुजफ्फरपुर तक चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नाम और नंबर भी बदल जाएगा |
गौरतलब है कि रांची-बनारस एक्सप्रेस झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रियों की एक प्रमुख संपर्क सेवा है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसमें भारी भीड़ रहती है, जिस कारण शयनयान श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची आम बात है। अतिरिक्त कोच के जुड़ने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
Reservation Chart: रेलवे में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट, तत्काल टिकट नियम भी सख्त |
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी सीट की पुष्टि अवश्य कर लें और अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्र से संपर्क करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



