
प्रयागराज/मुजफ्फरपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रयागराज रामबाग और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 12537/12538 प्रयागराज रामबाग–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का विस्तार अब प्रयागराज जंक्शन तक कर दिया गया है।
इससे उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्री अब सीधे प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़ सकेंगे, जिससे उन्हें शहर के भीतर अतिरिक्त यात्रा से निजात मिलेगी।
Railway Double Line Project: बिहार में यहां 2270 करोड़ की लागत से रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 200 गांवों को होगा लाभ |
2 जुलाई से होगा मार्ग विस्तार
गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02 जुलाई, 2025 से प्रयागराज जं. से चलाई जायेगी तथा गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 30 जून, 2025 से प्रयागराज जं. तक चलाई जायेगी। मार्ग विस्तार के फलस्वरूप यह गाड़ी चलाई जायेगी। यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग से बनारस, गोरखपुर, देवरिया सदर, बगहा, चनपटिया और बेतिया के रास्ते मुजफ्फरपुर तक चलती है।
यहां देखिए समय-सारणी और रूट
12538 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02 जुलाई, 2025 से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को प्रयागराज जं. से 04.45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 05.10 बजे तथा अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत समयानुसार होते हुये मुजफ्फरपुर 18.10 बजे पहुँचेगी।
12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस 30 जून, 2025 से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को मुजफ्फरपुर से 19.30 बजे प्रस्थान कर अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत समयानुसार होते हुये दूसरे दिन प्रयागराज रामबाग से 08.30 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 08.55 बजे पहुँचेगी।
Railway News: ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा कदम, कोचों में लगेंगे हाई-टेक CCTV और पैनिक बटन |
नाम और नंबर में बदलाव भी तय
रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि 1 सितंबर 2025 से इस ट्रेन के नाम और नंबर में बदलाव किया जाएगा:
| वर्तमान नंबर | नया नंबर (01 सितंबर से) | रूट |
|---|---|---|
| 12538 | 14112 | प्रयागराज जं.–मुजफ्फरपुर |
| 12537 | 14111 | मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जं. |
रूट और ठहराव
यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग, बनारस, गोरखपुर, देवरिया सदर, बगहा, चनपटिया, बेतिया होते हुए मुजफ्फरपुर तक जाएगी। रास्ते में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ आरंभ और अंतिम स्टेशन को बढ़ाया गया है।
Railway Track Project: छपरा से भटनी तक 128KM लंबे तीसरी और चौथी रेल लाइन होगा विस्तार |
रेलवे का उद्देश्य
रेलवे की इस पहल से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर, बगहा और मुजफ्फरपुर के यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के लंबी दूरी की यात्रा का सीधा और सुलभ विकल्प मिलेगा। इससे ट्रेन पकड़ने के लिए अब लोगों को रामबाग जाने की जरूरत नहीं होगी, वे सीधे प्रयागराज जंक्शन से यात्रा शुरू कर सकेंगे।
यात्रा से पहले लें जानकारी
रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नए टाइम टेबल और नंबर को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। टिकट बुकिंग और जानकारी के लिए IRCTC या 139 हेल्पलाइन का सहारा लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



