छपरा में स्कूल गये दो मासूम लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

छपरा। छपरा में स्कूल गए दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक से दो बच्चे लापता हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्याम चौक निवासी रविंद्र राय के दो पुत्र 7 वर्षीय रोहित और 6 वर्षीय ऋषभ 6 जुलाई को सुबह 9:00 बजे घर से यह देखने निकले थे कि स्कूल खुला है या बंद। श्याम चक स्थित सरकारी स्कूल में दोनों पढ़ते है। वहीं स्कूल देखने गए थे।
इसके बाद से दोनों बच्चे घर लौट कर वापस नहीं आए इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की लेकिन अब तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों बच्चों के गायब होने से परिजन काफी परेशान है।
दोनों बच्चों की मां का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने इस संबंध में भगवान बाजार थाने में आवेदन दिया है। रोहित कुमार ने कत्थी रंग का टीशर्ट और भूरा रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है. ऋषभ कुमार काला रंग का टी-शर्ट और कत्थी हाफ पैंट पहना हुआ है । अब तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है जिससे परिजन काफी परेशान है परिजनों ने थाने में आवेदन देकर बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है।
अगर आपको भी यह बच्चे कहीं दिखाई दें तो तुरंत 7634819933 इस नंबर पर परिजनों को सूचित करें ताकि बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 28, 2026छपरासोनपुर में कांवड़ियों के लिए 8 मेडिकल कैंप, 150 शौचालय, चेंजिंग रूम, CCTV और हेल्प डेस्क की होगी सुविधा
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच



