जाति आधारित जनगणना के दूसरे की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, गणना के दौरान विधि-व्यवस्था की होगी निगरानी
प्रमोद यादव
Gaya Desk: जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण की तैयारी एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी जिला अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई । मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण की तैयारी एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के क्रम में जाति आधारित गणना के सफल आयोजन हेतु कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को मोबाइल अनुदान का भुगतान । चार्ज पदाधिकारी द्वारा बिहार जाति आधारित गणना पोर्टल पर प्रथम चरण में संकलित किए गए आंकड़ों की प्रविष्टि एवं उसका अनुमोदन द्वितीय चरण हेतु जिला स्तरीय एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण का प्रभावी आयोजन करे।प्रखंड एवं नगर निकाय हेतु वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करे। द्वितीय चरण के कार्य हेतु ज़िला स्तर पर दैनिक समीक्षा का आयोजन करना सुनिश्चित करे. गणना अवधि में विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल स्तर पर विधि व्यवस्था का लगातार निगरानी रखे।
गणना कार्य में दोहरी प्रविष्टि को रोकने एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने अपर समाहर्ता मनोज कुमार तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री यथा अनुदेश पुस्तिका, सामग्री किट इत्यादि सभी प्रगणक को हर हाल में उपलब्ध करवा दें। इसके साथ ही सभी प्रगणक को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रेजेंटेशन तथा सांकेतिक वीडियो भी उपलब्ध करवा दें, ताकि सभी प्रगणक एक-एक बिंदु को अच्छी तरह से वीडियो देखकर तथा प्रजेंटेशन पढ़कर समझ सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, आईटी मैनेजर उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



