छपरा के रास्ते कटिहार से अमृतसर तक चलेगी 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, देखिए रूट और टाइम-टेबल

छपरा : छपरा के यात्रियों को रेलवे की ओर से एक और बड़ी सौगात दी गयी है। छपरा के रास्ते कटिहार से अमृतसर तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा अमृतसर से 27 जुलाई से 17 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा ।
05734 कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी कटिहार से 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को कटिहार से 11.40 बजे प्रस्थान कर नौगछिया से 12.27 बजे, थाना बीहपुर से 12.47 बजे, मानसी से 13.32 बजे, खगड़िया से 13.44 बजे, बेगसूराय से 14.57 बजे, बरौनी से 15.40 बजे, हाजीपुर से 17.45 बजे, सोनपुर से 17.57 बजे, छपरा से 19.55 बजे, सीवान से 20.55 बजे, देवरिया सदर से 21.47 बजे, गोरखपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.25 बजे, गोण्डा से 01.30 बजे, बाराबंकी से 03.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 06.40 बजे, इटावा से 08.17 बजे, अलीगढ़ से 10.35 बजे, खुर्जा से 11.45 बजे, हापुड़ से 13.17 बजे, मेरठ सिटी से 14.15 बजे, मुजफ्फरनगर से 15.07 बजे, सहारनपुर से 17.25 बजे, अम्बाला कैण्ट से 19.00 बजे, लुधियाना से 21.25 बजे, जलंघर सिटी से 22.55 बजे तथा व्यास से 23.35 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 00.10 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05733 अमृतसर-कटिहार 27 जुलाई से 17 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 04.25 बजे प्रस्थान कर व्यास से 04.57 बजे, जलंधर सिटी से 05.35 बजे, लुधियाना से 06.40 बजे, अम्बाला कैण्ट से 08.50 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, मुजफ्फरनगर से 11.25 बजे, मेरठ सिटी से 12.35 बजे, हापुड से 13.32 बजे, खुर्जा से 15.05 बजे, अलीगढ़ से 15.42 बजे, इटावा से 17.35 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 20.10 बजे, लखनऊ से 22.20 बजे, बाराबंकी से 23.20 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.35 बजे, बस्ती से 01.50 बजे, गोरखपुर से 04.05 बजे, देवरिया सदर से 05.10 बजे, सीवान से 06.05 बजे, छपरा से 07.20 बजे, सोनपुर से 08.17 बजे, हाजीपुर से 08.30 बजे, बरौनी से 10.15 बजे, बेगूसराय से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, मानसी से 11.19 बजे, थाना बीहपुर से 11.52 बजे तथा नौगछिया से 12.10 बजे छूटकर कटिहार 15.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर./डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 14 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







