अब छपरा ऑनलाइन ई-शिक्षा एप के माध्यम से बनेगी शिक्षकों की हाजिरी

छपरा। अब शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जायेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की।
ई-शिक्षा एप्प के माध्यम से शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है। विभिन्न कारणों से इसका शत प्रतिशत अनुपालन नहीं हो सका है। इस सबंध में सभी शिक्षकों के लिए विद्यालय स्तर पर ही प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रत्येक विद्यालय में तकनीकी रूप से सक्षम एक शिक्षक को नोडल के रूप में नामित कर उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जायेगा। नामित नोडल के माध्यम से संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभी शिक्षकों का प्रशिक्षण विद्यालय में ही सुनिश्चित करायेंगे।
विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण के क्रम में सभी आंकड़ों का समेकित रुप से संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया। संकलित आंकड़ों के आधार पर सभी विद्यालयों के अद्यतन स्थिति का डेटाबेस तैयार किया जायेगा।
इसमें मुख्य रूप से विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति-वर्ग कक्ष, शौचालय, पेयजल, बॉउंड्री, खेल मैदान आदि के साथ शिक्षक/विद्यार्थी उपस्थिति एवं अन्य पैरामीटर से संबंधित आँकड़े संकलित होंगे। इसके आधार पर विद्यालयों की आवश्यकताओं का आंकलन भी हो सकेगा जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु पहल की जायेगी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



