यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा छपरा नगर के सभी दूग्ध उत्पादकों को किया जाएगा सम्मानित

एक-दूसरे को आदर-सम्मान और यथासंभव सहयोग करना ही इंसानियत: डा हिमांशू
छपरा शहर के म्युनिसिपल चौक स्थित यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक सम्मान समारोह अयोजित कर जिले के दूध उत्पादको को सम्मान दिया जाएगा। अस्पताल के वरीय चिकित्सक व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को सुबह 11 बजे से यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल परिसर में सम्मान समारोह सह प्रीति भोज आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी दूध उत्पादको को सम्मानित किया जाएगा और प्रीति भोज कराया जायेगा। सभी को पत्र जारी कर सूचना दीया गया है ।
जिनको भी इस कार्यमक में समल्लित होना है वो
दिए गए इस नंबर पर 7320898260, 8709344025 अपना नाम पता और मोबाईल नंबर भेज सकते है। डा हिमांशू कुमार ने कहा कि एक-दूसरे को आदर-सम्मान और यथासंभव सहयोग करना ही इंसानियत आपने भी यह लिखा हुआ जरूर पढ़ा होगा कि दूसरों के साथ वैसा आचरण मत करो, जैसा तुम अपने साथ नहीं चाहते। कहने को यह बड़ी साधारण बात है, लेकिन इसमें पूरी जीवनशैली को प्रभावित करने का सार छिपा है। यह लाजिमी भी है कि आप समाज में मान-सम्मान पाएं, कोई आपको नीची निगाहों से न देखे। हर व्यक्ति के जीवन में यही चाह भी होती है कि वह जीवन में खूब मान-सम्मान कमाए।
मगर यह भी स्वाभाविक है कि आप अपना आचरण दूसरों के प्रति भी सकारात्मक रखें, क्योंकि हमारी पूरी सोसायटी समान लेन-देन के इसी फलसफे पर चलती है। वैसे भी, सम्मान एक ऐसी कला है, जिससे हम परिचितों का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं, रिश्तों में गर्माहट ला सकते हैं और अपनी तथा दूसरों की जिंदगी में खुशियां भर सकते हैं। इसी उद्देश्य से यह सम्मान समारोह अयोजित किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



