40वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 व 10 दिसंबर को: सलीम परवेज

छपरा को सौंपी गयी है मेजबानी, तैयारी शुरू
बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट जाएंगे नेशनल मीट में
छपरा। 40 वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी नौ व दस दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. उक्त जानकारी बिहार एथलेटिक्स संघ सह जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने देते हुए बताया कि इस बार के आयोजन की मेजबानी छपरा को सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं में स्पोर्ट्स को बढावा देने, प्रेरणा और अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रतियोगिता हर बार स्थान परिवर्तित कर आयोजित करने की परंपरा है.
सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता इस बार जिला मुख्यालय के राजेन्द्र स्टेडियम में होगी. जिसमें जिला भर के सबजूनियर, जूनियर तथा पुरुष व महिला वर्ग के लगभग तीन सौ एथलीट शिरकत करेंगे. प्रतिभागी अपने यूनिट के माध्यम के साथ ही स्वतंत्र रूप से भी भाग ले सकते हैं.
उन्होंने बताया कि पंजीयन दो दिसंबर तक किया जाएगा. प्रतियोगिता का संचालन जिला व राज्य स्तरीय ऑफिशियल करेंगे. प्रायोजक अजित सिंह, राष्ट्रीय एथलीट डॉ मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू, संघ के कोषाध्यक्ष मेराज खान, एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी अमित सौरभ और नीतीश पांडेय के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
डॉ मुकेश ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए जल्द ही विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा. ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट को एएफआई के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



